सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फिर खराब हुई दिल्ली की हवा, गति कम होने से गंभीर श्रेणी में

दिल्ली में हवा की गति कम होने के कारण गुरुवार को वायु गुणवत्ता और खराब होकर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 434 रहा, जो गंभीर श्रेणी में आता है. बता दें कि समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 और 200 के बीच होता है तब उसे मध्यम श्रेणी का माना जाता है, 201 और 300 के बीच होने पर खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब जबकि 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी का माना जाता है. हवा की गुणवत्ता बीते रविवार तक गंभीर थी लेकिन हवा की गति सुधरकर 20 किमी प्रति घंटे होने से वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और मंगलवार तक यह 'खराब' श्रेणी तक आ गई थी. बीते बुधवार को हवा की गति कम होने से हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई और बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई. सीपीसीबी ने कहा कि गुरुवार को वायु गुणवत्ता 29 इलाकों में गंभीर श्रेणी जबकि तीन इलाकों में बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई जबकि गुड़गांव में बहुत खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई.दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 365 है जबकि पीएम 10 का स्तर 540 है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) ने कहा कि पूरे दिल्ली में समग्र एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2QWDyWW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S