सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जम्मू कश्मीर: गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा- आतंकियों के मारे जाने पर भी होता है दुख

जम्मू कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने आतंकियों के मुद्दे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'बहुत बुरा लगता है जब एक जिंदगी खत्म होती है, फिर चाहें वो किसी आतंकी की हो. हम सब चाहते हैं कि वो वापस आ जाएं, हम उन्हें अच्छा पुनर्वास प्रस्ताव देंगे.' मलिक ने कहा, 'किसी को मारने से समाधान नहीं निकलेगा क्योंकि आतंकवाद बंदूक में नहीं है बल्कि दिमाग में है. हालही में सुरक्षा बलों ने बहुत अच्छा काम किया है.' #WATCH J&K Guv Satya Pal Malik: Feel bad even if there's loss of 1 life,even of a terrorist, as we want all to come back&that we make good rehabilitation offer.Killing is no solution, as terrorism is not in the gun but in the brain. Security forces have done amazing work recently pic.twitter.com/6CaL3Llz4m — ANI (@ANI) January 24, 2019 गौरतलब है कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था. बारामूला के SSP इम्तयाज हुसैन ने बताया था कि सुरक्षाबलों को बिनर गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने आतंकवादियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेराबंदी देखकर हताशा में सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी थी. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी ढेर हो गए थे. मारे गए आतंकियों में दो पाकिस्तानी और एक कश्मीर का था. इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था. इससे पहले, मंगलवार को शोपियां के जैनपोरा में जवानों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. मुठभेड़ के बाद स्थानीय भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा था. लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी की थी जिसके चलते यहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. ये भी पढ़ें: एक आतंकी की कहानी जिसे अशोक चक्र से नवाजा गया, जानिए क्यों ये भी पढ़ें: BJP नेता बाबूलाल गौर बोले- कांग्रेस के भोपाल से चुनाव लड़ने के ऑफर पर विचार करूंगा

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RKxyWD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S