सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जयपुर: सरकारी सामुदायिक हॉल में नॉन-वेज और शराब पर प्रतिबंध

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब सरकारी सामुदायिक हॉल में लोग नॉन-वेज और शराब का सेवन नहीं कर पाएंगे. जयपुर नगर निगम ने शहर में सरकारी सामुदायिक हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मांसाहारी भोजन और शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है. नगर निगम लाईसेंस समिति की निगम मुख्यालय में समिति अध्यक्ष महेश कलवानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इस दौरान सामुदायिक केंद्रों में होने वाले शादी, पार्टी जैसे समारोह में मीट/मांस, शराब और हुक्का पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया. वहीं इन सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग करने से पहले आवेदक को इसके लिए शपथ पत्र देना होगा. साथ ही इन केंद्रों में तीये की बैठक और शोक सभाओं के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. #Rajasthan: Jaipur Municipal Corporation has banned non-vegetarian food and alcohol at events held at government community halls in the city. pic.twitter.com/zJJHFumtmq — ANI (@ANI) January 17, 2019 वहीं समिति अध्यतक्ष महेश कलवानी ने बताया कि बैठक में पार्किंग के मुद्दे पर भी चर्चा की गई. साथ ही शहर में संचालित पार्किंग में ठेकेदारों के जरिए अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है. इस पर समिति ने फैसला किया है कि सभी पार्किंग स्थलों पर बोर्ड पर पार्किंग दरें लिखना अब से अनिवार्य होगा. अगर पार्किंग की जगहों पर संवेदक नगर निगम की ओर से तय दरों पर बोर्ड नहीं लगाएगा तो उस पर कार्यवाही की जाएगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HieDxJ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S