सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेघायल: शव क्षत-विक्षत होने के बाद सेना ने खदान में बंद किया बचाव कार्य

भारतीय नौसेना ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में कोयले के एक खदान के भीतर चार दिन पहले दिखाई दिए एक खनिक के क्षतविक्षत शव को बाहर निकालने के सभी प्रयास रविवार को बंद कर दिए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नौसेना के गोताखोरों को बुधवार को खदान के मुख्य शाफ्ट से कम से कम 160 फुट नीचे एक खनिक का क्षतविक्षत शव दिखाई दिया था. इसके लिए उन्होंने मानवरहित, रिमोटली ऑपरेटेड वेहिकिल (आरओवी) का इस्तेमाल किया था. अभियान के प्रवक्ता आर सूसनगी ने बताया, ‘नौसेना ने शव को बाहर निकालने का काम आज बंद कर दिया क्योंकि आरओवी से शव निकालने की जितनी बार कोशिश की गई शव उतनी बार और क्षत विक्षत हुआ. शव निकालने का काम कम शाम से चल रहा था.’ खदान में लंबे समय से फंसे 15 खनिकों में से चार के परिवार ने शनिवार को बचावकर्ताओं से क्षत विक्षत शव को बाहर निकालने की अपील की थी ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके. इस अभियान में अनेक एजेंसियां सहयोग कर रही हैं. इसमें खदान में फंसे खनिकों को बाहर निकालने के लिए मुख्य शाफ्ट से पानी निकालने का काम किया जा रहा है लेकिन जलस्तर कम नहीं होने से पूरी कवायद का कोई फायदा नहीं निकला. उन्होंने बताया कि नौसेना के गोताखोर सरकार से आगे के निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि मेघालय सरकार खोज एवं बचाव कार्य में पेश आ रही मुश्किलों के बारे में सुप्रीम कोर्ट को अवगत करा सकती है. 13 दिसंबर को 370 फीट गहरे कोयला खदान में नदी का पानी भर जाने से सुरंग का रास्‍ता बंद हो गया था. तब से इसमें फंसे 15 खनिकों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी. जनवरी में ही पूर्वी जयंतिया जिले में एक और अवैध कोयला खदान में दो खनिकों के शव मिले थे. इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने असुरक्षित खनन पर 2014 से प्रतिबंध लगा रखा है. इसके बावजूद अवैध खनन जारी है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2szJbAG

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S