सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: छोटी सी बात पर झगड़ा हुआ तो दोस्त की गर्दन में उतार दिया चाकू, हुई मौत

दिल्ली में एक 25 साल के शख्स को उसके ही दोस्त द्वारा चाकू घोंपकर मारने का मामला सामने आया है. मिडडे के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को बताया कि कश्मीरी गेट क्षेत्र में दोनों दोस्तों के बीच छोटी सी बात पर झगड़ा हो गया था. संदीप शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह अपने दोस्त अर्जुन, विवेक, हरीश और शरद के साथ रविवार रात डिनर के लिए बाहर गया था जहां हरीश और शरद के बीच किसी छोटी बात पर झगड़ा हो गया. हालांकि वहां झगड़ा कुछ देर के लिए शांत हो गया. डिनर के बाद जब शर्मा और उसके दोस्त कार से वापस जा रहे थे, हरीश और शरद के बीच फिर लड़ाई होने लगी. रात 10 बजे अर्जुन, विवेक और शरद को कश्मीरी गेट छोड़ने के बाद शर्मा ने हरीश से ऑटो रिक्शा लेकर अपने घर कृष्णा नगर जाने के लिए कहा. इस दौरान हरीश और शरद के बीच एक बार फिर नोकझोंक हुई. इस बार हरीश ने शरद के गले पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे शरद के गले पर गंभीर चोट आई. शरद को बारा हिंदू राव हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये भी पढ़ें: बीजेपी के 'कौन बनेगा पीएम' सवाल का जवाब क्यों नहीं देना चाहता एकजुट विपक्ष ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री पद के लिए यशवंत सिन्हा ने सुझाया खुद का नाम, बताई वजह

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2U4idNf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S