सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मीसा भारती के कड़वे बोल पर भावुक हुए रामकृपाल, कहा- 'कटे हाथ' से भी दूंगा आशीर्वाद

मोदी सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा यादव को अपने खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के लिए माफ कर दिया है. मंगलवार को पत्रकारों ने रामकृपाल यादव से इस बारे में उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने भावुक होकर कहा, हमेशा उसके (मीसा भारती) लिए शुभकामना आशीर्वाद ही रहा है. और उसको लगता है कि मेरे हाथ काटने से उसको संतुष्टि मिल जाएगी तो उसके लिए मैं तैयार हूं. मेरा हाथ हमेशा उसको आशीर्वाद देता रहा है और कटा हुआ हाथ भी आशीर्वाद ही देगा. नफरत का जवाब प्यार ! मीसा भारती ने कहा कि रामकृपाल यादव के हाथ काट लेंगे, तो रामकृपाल ने कहा कि कटे हुए हाथ भी मीसा भारती पर आशीर्वाद के लिए ही उठेंगे। दिल जीत लिया रामकृपाल जी आपने! राजनीति करो तो @ramkripalmp जी की तरह pic.twitter.com/y0xFu6L0oo — Vikas Bhadauria ABP (@vikasbha) January 22, 2019 हालांकि उन्होंने कहा कि मीसा भारती ने जैसा बयान दिया है, वो लोकतंत्र में दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में विश्‍वास करने वाला ऐसी बात नहीं कह सकता. ऐसा बयान कोई सेवक नहीं, शासक ही दे सकता है. मीसा भारती ने जनसभा में रामकृपाल के हाथ काट देने की कही थी बात दरअसल मीसा भारती ने बीते 16 जनवरी को पटना के पास बिक्रम इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, 'जब मुझे पता चला कि राम कृपाल आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं, मेरा मन किया कि मैं उनके हाथ काट दूं.' बता दें कि राम कृपाल यादव पहले आरजेडी में थे और वो लालू यादव के काफी करीबी थे. मगर 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वो पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. इसकी वजह आरजेडी के पाटलिपुत्र संसदीय सीट से उनके बजाए मीसा यादव को टिकट देना था. राम कृपाल ने 2014 में बीजेपी के टिकट पर पाटलिपुत्र से चुनाव लड़कर आरजेडी की उम्मीदवार मीसा भारती को हराया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RHUWE5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S