सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूपीः सीएम योगी आदित्यनाथ ने साधुओं को पेंशन देने का किया ऐलान, कुंभ मेले पर बोलीं ये बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने साधुओं को पेंशन देने का ऐलान कर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि हर निराश्रित महिला को, हर दिव्यांग को, जो भी पात्रता की श्रेणी में आते हैं, उस हर व्यक्ति को जो पेंशन की पात्रता रखते हैं, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला और दिव्यांग जन पेंशन को हम शत-प्रतिशत कवर करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा- राज्य सरकार ने फैसला किया है कि सभी निराश्रित व्यक्तियों (महिलाओं, विकलांगों सहित) को 400 रुपए की तुलना में 500 रुपए प्रति माह पेंशन प्राप्त होगी. Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: The state government has decided that all destitute persons (including women, disabled etc) to get a pension of Rs 500 per month as compared to Rs 400 earlier. pic.twitter.com/LyAWdlaMaF — ANI UP (@ANINewsUP) January 21, 2019 सीएम योगी ने कहा- आज से लेकर 30 जनवरी तक पूरे प्रदेश में हम विशेष कैंप आयोजित करने जा रहे हैं. हमारा प्रयास है कि कोई भी निराश्रित जन छुटने न पाए क्योंकि समय समय पर न्यायालय भी इस बारे में सरकारों का ध्यान आकर्षित करता रहा है. निराश्रित के लिए कुछ किया जाना चाहिए. इसलिए हमारी सरकार ने फैसला किया है कि ऐसे सभी निराश्रित को बिना किसी भेदभाव के पेंशन दी जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा, लाखों की संख्या में श्रद्धालु जन प्रयागराज की धरती पर पवित्र गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान करके पुण्य अर्जित कर रहे हैं. मैं इस अवसर पर सभी श्रद्धालु जनों के प्रति, सभी पुज्य संतों के प्रति अपनी शुभकामनाएं देता हूं. पौष पूर्णिमा की बधाई देता हूं. कुंभ का यह पर्व देश और दुनिया, व्यापार संभावनाएं वाले देश को एक नई दिशा देने जा रहा है. उन्होंने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से कुंभ का आयोजन कई मायनों में महत्वपूर्ण होने जा रहा है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HpAnYx

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S