सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पति ने कोर्ट में लगाई गुहार, कहा- दिनभर सेल्‍फी लेती रहती है पत्‍नी, खाना भी नहीं देती, तलाक दिला दो

आज हर किसी के पास स्‍मार्टफोन आ चुका है लेकिन यही स्‍मार्टफोन अब रिश्‍तों में दरार डालने लगा है. भोपाल के फैमली कोर्ट में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें स्‍मार्टफोन की वजह से पति-पत्‍नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई. न्यूज 18 की खबर के अनुसार कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद काउंसलिंग के आदेश दिए. काउंसिलर ने जब झगड़े की वजह का पता लगाना शुरू किया तो असली वजह मोबाइल फोन निकली. काउंसिलर संगीता राजानी ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान पत्‍नी ने बताया कि पति खुद स्‍मार्ट फोन रखता है और उसे फीचर फोन दे रखा है. उसे घर वालों से बात भी नहीं करने देता है. इस पर पति ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि पत्‍नी घर से स्‍मार्टफोन लेकर आई थी और हर वक्‍त सेल्‍फी, वॉट्सअप और फेसबुक चलाती रहती थी. इन सबके चक्‍कर में कई बार तो उसे खाना भी नहीं देती थी. इसी बात से तंग आकर उसने अपनी पत्‍नी से स्‍मार्टफोन छीन लिया था. दोनों की बात सुनने के बाद जब कोर्ट में दोनों के बीच समझौता हुआ तो पत्‍नी ने पति के सामने 7 शर्तें रखीं, जिसे पति मानने को तैयार हो गया और उनकी जिंगदी एक बार फिर से सामान्य हो गई. कोर्ट ने पति-पत्‍नी की सभी बातें सुनने के बाद आदेश दिए कि महिला जब अपने घर का सारा काम खत्‍म कर लेगी तभी मोबाइल हाथ में लेगी. इसी के साथ पति को मैरिज एनिवर्सरी पर पत्‍नी को स्‍मार्टफोन खरीदकर देना होगा. 11 जनवरी को एनिवर्सरी पर पति ने पत्‍नी को स्‍मार्टफोन खरीद कर दे दिया है और उसकी रसीद कोर्ट में जमा करा दी है. आइए आपको बताते हैं पत्‍नी की वो सात शर्तें, जिसे पति कोर्ट में मानने के लिए तैयार हो गए- - पति को हर 15 दिन में एक बार कोई फिल्‍म दिखानी होगी. - महीने में एक बार होटल में पत्‍नी को खाना खिलाना होगा. - साल में एक बार पत्‍नी को घुमाने के लिए शहर से बाहर ले जाना होगा. - पति कभी भी पत्‍नी को मायके फोन करने से रोक नहीं सकता है. - पत्‍नी के घरवालों के यहां होने वाले फंक्‍शन पर कोई टिप्‍पणी नहीं करेगा. - हर महीने पत्‍नी को खर्च के रूप में देने होंगे 2 हजार रुपए, जिसका हिसाब भी नहीं पूछना होगा. - मायके वालों के खिलाफ कोई भी अपशब्द नहीं कहोगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2AYYqrs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S