सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरटीआई में हुआ खुलासा, शशिकला को जेल में मिल रहीं विशेष सुविधाएं

एक आरटीआई से हुए खुलासे में यह बात सामने आई है कि तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की पूर्व नेता वी के शशिकला को जेल मे विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं. शशिकला भ्रष्टाचार के आरोप में चार साल की जेल की सजा काट रही हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट नरसिम्हा मूर्थी ने कहा कि शशिकला को जेल में 1 कमरा मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें 4 कमरा दिया गया. पहले उन 4 कमरों में 14 फरवरी 2017 तक सजा काट रही महिलाएं रह रहीं थी. उसके बाद इन सबको बाहर कर दिया गया और सभी 5 कमरे शशिकला को दे दिए गए. वहीं नियमानुसार जेल में खाना बनाने का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन शशिकला का खाना बनाने के लिए जेल अधिकारियों ने एक कैदी को रख लिया है. लोग समूहों में आते हैं, सीधे उनके कमरे में जाते हैं और 3-4 घंटे तक रहते हैं. यह सीधा-सीधा नियमों का उल्लंघन है.' पहली बार 2017 में हुआ था खुलासा जेलों के तत्कालीन उप महानिरीक्षक डी रूपा ने पहली बार 2017 में इस बात का खुलासा किया था कि शशिकला और उनके सहयोगियों को जेल में अलग रसोई, अतिरिक्त कमरे का विशेष लाभ मिल रहा है. रूपा ने तत्कालीन महानिदेशक और उनके बॉस, एचएस सत्यनारायण राव की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे. उच्च अधिकारियों को लिखे अपने पत्र में, रूपा ने लिखा था कि 2 करोड़ रु की रिश्वत के लिए शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था. सरकार ने आरोपों की जांच के लिए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विनय कुमार को एक पैनल का प्रमुख नियुक्त किया था. अब विनय कुमार समिति की रिपोर्ट का कहना है कि नियमों को तोड़ा गया था और शशिकला और उनके सहयोगियों को विशेष सुविधाएं दी गईं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Mp3sSQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S