सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोलकाता: महिला वर्जिनिटी पर पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने दिखाया बाहर का रास्ता

कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कनक सरकार को वूमेन वर्जिनिटी के बारे में अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखना बहुत महंगा पड़ गया. यूनिवर्सिटी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है. इस मामले में 18 जनवरी को अगली मीटिंग होगी. Jadavpur University professor Kanak Sarkar who made controversial remarks in a Facebook post has been divested of his duties with immediate effect. pic.twitter.com/OlmdshSSUI — ANI (@ANI) January 16, 2019 गौरतलब है कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रोफेसर कनक सरकार के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया था. छात्रों ने मांग की थी कि कनक सरकार के फेसबुक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित किया जाए. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा था, 'हम प्रोफेसर का निष्कासन चाहते हैं क्योंकि वह युवा लोगों के दिमाग को प्रभावित कर रहे हैं. हम यहां ऐसा गलत माहौल नहीं चाहते. वह दोहरे अपराधी हैं.' क्या है पूरा मामला कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने वूमेन वर्जिनिटी के बारे में अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा था. इस दौरान उन्होंने कई विवादित बातें कहीं थीं. प्रोफेसर कनक सरकार ने लिखा था- कुंवारी दुल्हन-क्यों नहीं? उन्होंने लिखा- क्या आप कोल्ड ड्रिंक की बोतल या बिस्कुट के पैकेट खरीदते समय टूटी सील खरीदने को तैयार हैं? सरकार ने कहा कि लड़के ऐसे मूर्ख बने रहते हैं कि उन्हें एक पत्नी के रूप में कुंवारी लड़की होने के लाभ के बारे में पता नहीं होता है. सरकार ने कहा था- एक लड़की जन्म से तब तक सील्ड पैदा होती है जब तक इसे खोला नहीं जाता है. एक कुंवारी लड़की का अर्थ मूल्यों, संस्कृति और यौन स्वच्छता के साथ कई चीजें हैं. ज्यादातर लड़कों के लिए, एक कुंवारी पत्नी एक परी की तरह होती है. कनक ने न्यूज 18 से कहा था- मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है. संविधान के अनुसार यह मेरी अभिव्यक्ति को प्रस्तुत करने का मेरा अधिकार है. अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतंत्रता है. हालांकि इस पोस्ट पर विवाद मचने के बाद कनक ने इसे हटा दिया था. इसके बाद वह अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर सफाई देते नजर आए थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DbMP9V

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S