सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाले की सफाई के दौरान कर्मचारी की मौत, मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस

दिल्ली में नाले में एक सफाईकर्मी की दम घुटने से मौत हो गई. जिसको लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेने के बाद दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. दरअसल, उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में नाले को साफ करने के लिए उतरे एक सफाईकर्मी की मौत हो गई. सफाईकर्मी की उम्र 37 साल थी. National Human Rights Commission issues notice to the Delhi government after taking suo motu cognisance of media reports that a 37-year worker died on Sunday afternoon after he entered a drain to clean it in north Delhi’s Timarpur pic.twitter.com/zVtyf1EV5k — ANI (@ANI) January 21, 2019 रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नाला दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत आता है. वहीं दिल्ली सरकार पर आरोप लगा है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के चलते पिछले दो सालों में दिल्ली में सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई के कारण 22 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस मामले को लेकर उत्तरी दिल्ली की डीसीपी नूपुर प्रसाद ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजर्स अधिनियम की धारा 7 और 9 के तहत केस दर्ज किया गया है. इस मामले में उनका कहना है कि मौके पर मौजूद पांच सफाईकर्मियों को फेस मास्क, श्वास उपकरण, वर्दी और दूसरे सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए गए थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Hr6irm

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S