सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एग्जाम में ज्यादा नंबर करना है स्कोर, तो जरूर आजमाएं ये तरीके

एग्जाम के सीजन में हर कोई चाहता है कि वो अच्छे से पढ़ाई कर ज्यादा से ज्यादा नंबर स्कोर कर ले. हालांकि सबके लिए यह मुमकिन नहीं हो पाता है. कई बार स्टूडेंट के पास वक्त भी कम होता है लेकिन पढ़ने के लिए काफी कुछ बचा रहता है. वहीं पढ़ी हुई चीजों को रिवाइज करने के लिए भी समय कम पड़ जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिनकी मदद से स्टूडेंट एग्जाम में ज्यादा स्कोर कर सकते हैं. सिलेबस का रखें ध्यान एग्जाम से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिलेबस में जो दिया गया है वे सारी चीजें पढ़ ली जाए. साथ ही सिलेबस की बाहर की किसी चीज पर ध्यान न दें. एग्जाम में लगभग सवाल सिलेबस से ही पूछे जाते हैं. ऐसे में सिलेबस को नजरअंदाज न करें. लिखकर करें याद अगर कोई जरूरी लेसन आपको याद करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो उसे लिखकर याद करने में आसानी रहती है. ऐसा कहा जाता है कि लिखी हुई चीजें ज्यादा वक्त तक याद रहती है. ऐसे में कोई फार्मूला या कोई हार्ड लेसन हो तो उसे लिखकर याद करें. दिमाग में करें चित्रण हम अगर कोई फिल्म देखते हैं या किसी घटना को देखते हैं तो वह हमारे दिमाग में लंबे वक्त तक याद रहती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिमाग में हमारे उस फिल्म या घटना का चित्रण हो जाता है. ऐसे ही एग्जाम की तैयारी करते वक्त किसी भी थ्योरिटिकल चीज का दिमाग में चित्रण कर लिए जाने से वह ज्यादा वक्त तक याद रहता है. टाइम मैनेज करें एग्जाम नजदीक है. ऐसे में आपको दूसरे कामों में वक्त खराब करने से बचना चाहिए. सभी को दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं. ऐसे में आपको एग्जाम से पहले अपनी पढ़ाई के लिए टाइम मैनेज करना आना चाहिए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UoIndW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S