सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेटे को नहीं था रिश्ता मंजूर तो मां और उसके लिव-इन पार्टनर ने कर दी हत्या

नई दिल्ली में 30 साल के शख्स की हत्या का मामला सामने आया है. हत्या का आरोप मृतक की मां और उसके लिव-इन पार्टनर पर है. घटना दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके की है. शख्स का नाम रविंद्र पाठक बताया जा रहा है. न्यूज 18 के मुतबाकि पुलिस ने बताया कि रविंद्र को अपनी मां और उसके लिव-इन पार्टनर के रिश्ते से ऐतराज था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. घटना शनिवार रात की है. कैसे हुई रविंद्र की हत्या जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के बस्ती में रहने वाला रविंद्र कुछ दिनों पहले ही मां के साथ रहने आया था. वो अपनी मां और मां के दोस्त अजीत के साथ किराये के फ्लैट में रहता था. पुलिस के मुताबिक पाठक नोएडा में ड्राइवर की नौकरी करता था. शनिवार को जब वो काम से वापस घर लौटा तो अपनी मां और अजीत को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आग बबूला हो गया. उसने उन दोनों के रिश्ते को लेकर आपत्ति जताई. तीनों के बीच कहासुनी हुई और धीरे-धीरे ये लड़ाई हिंसक हो गई. गुस्से में आकर रविंद्र की मां और अजीत ने ईंट से रविंद्र के सर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद अजीत ने एंबुलेंस को बुलाया. मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के ड्राइवर ने रविंद्र को खून से लथपथ पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. इस दौरान रविंद्र की मां रविंद्र के अंतिम संस्कार के लिए शव को उसकी बेटी के घर ले गई. बेटी को समझ में आ गया कि कुछ गड़बड़ है और उसने अपनी मां को वापस भेज दिया. इसके बाद जब महिला घर वापस लौटी तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इसके अलावा अजीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DCTqdU

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S