सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कमलनाथ सरकार की मंत्री ने गणतंत्र दिवस भाषण में की गलती, घबराकर कहा- कलेक्टर साहब पढ़ेंगे

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार की मंत्री, इमरती देवी ने ग्वालियर में गणतंत्र दिवस के भाषण को पढ़ने में विफल रहने के बाद अपनी पार्टी को शर्मनाक स्थिति में डाल दिया. तिरंगा फहराने के बाद इमरती देवी ने कुछ पंक्तियां पढ़ीं और जिला कलेक्टर को पत्र सौंपा. एनडीटीवी की खबर के अनुसार एक वीडियो जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, में इमरती देवी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, अब कलेक्टर साहब पढेंगे (अब कलेक्टर पढ़ेंगे). #WATCH Madhya Pradesh Minister Imarti Devi in Gwalior asks the Collector to read out her #RepublicDay speech pic.twitter.com/vEvy1YVjRM — ANI (@ANI) January 26, 2019 Madhya Pradesh Minister Imarti Devi: I was sick for the past two days, you can ask the doctor. But it is okay. the collector read it (the speech) properly. pic.twitter.com/JDQGI9WDuR — ANI (@ANI) January 26, 2019 कलेक्टर भरत यादव उनके बचाव में आए और भाषण के बाकी हिस्से को पढ़ना जारी रखा. महिला और बाल विकास मंत्री ने संवाददाताओं से कहा- मैं पिछले दो दिनों से बीमार थी, आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं लेकिन अब सब ठीक है. कलेक्टर साहब इसे ठीक से पढ़ सकते हैं. राज्य कांग्रेस में इमरती देवी कोई नया चेहरा नहीं हैं. वह 2008 और 2013 में दो बार विधानसभा के लिए चुनी गई थीं. मध्य प्रदेश विधानसभा में यह उनका तीसरा कार्यकाल है. वह ग्वालियर में युवा कांग्रेस समिति में कई पदों पर भी रह चुकी हैं. 25 दिसंबर को इमरती देवी उन 28 सांसदों में से एक थीं, जिन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के कैबिनेट की मंत्री के रूप में शपथ ली थी. शपथ लेते समय यह बताया गया था कि मंत्री ने कई बार गलतियां की. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पद की शपथ दिला रही थीं लेकिन इमरती देवी उसकी सही से उच्चारण नहीं कर पा रही थीं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UmKVJD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S