सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनीति से दूर गोवा में मां सोनिया गांधी के साथ छुट्टी बिता रहे हैं राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों मां-बेटे रविवार को साउथ गोवा के चर्चित फिशरमैन्स व्हार्फ रेस्टोरेंट में लंच करते हुए नजर आए. राहुल और सोनिया को अपने के बीच पाकर सैलानी हैरान रहे गए. उन्होंने उनके साथ सेल्फी ली. राजनीतिक गहमागहमी से दूर गोवा में राहुल काफी रिलैक्स नजर आए. आम तौर पर सफेद कुर्ता और पजामा पहनने वाले राहुल ने यहां नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी. Goa: Congress President Rahul Gandhi at a restaurant in South Goa yesterday, where he had lunch with his mother Sonia Gandhi. (Pic courtesy: Dentist Rachna Fernandes - in pic with Rahul Gandhi) pic.twitter.com/D1YWyrdlfl — ANI (@ANI) January 28, 2019 गोवा की डेंटिस्ट रचना फर्नांडीस ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ अपनी सेल्फी शेयर की. रचना ने लिखा, 'राहुल और सोनिया चुपचाप लंच कर रहे थे, उनके साथ कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था. हम राहुल के सादगी के कायल हो गए.' रचना ने बताया कि जब उन्होंने और वहां मौजूद अन्य लोगों ने राहुल से सेल्फी के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि बिल पेमेंट करने के बाद वो सेल्फी देंगे. बाद में बिल चुकाने के बाद राहुल खुद रचना के पास गए. रचना ने आगे लिखा, 'वो राजनीति की गंदी दुनिया में होने के बावजूद बेहद अच्छे हैं.' गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता के मुताबिक, राहुल और सोनिया दोनों तीन दिन के निजी दौरे पर गोवा आए हैं. उन्होंने बताया कि राहुल और सोनिया दोनों गोवा के एक पांच सितारा होटल में रूके हैं. गोवा यात्रा के दौरान राहुल और सोनिया हर तरह की राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहेंगे. वो गोवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी नहीं मिलेंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ScuH8n

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S