सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुजरात: पत्नी को मारकर, बेटों को घायल कर सिरफिरे शख्स ने की खुदकुशी

गुजरात के वडोदरा में 35 साल एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी और अपने दो मासूम बेटों को घायल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के कर्जन तहसील में मियागाम गांव में हुई. कर्जन तहसील वडोदरा से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है. मियागाम थाना के सब-इंस्पेक्टर आर.जी देसाई ने बताया, ‘बलवंत रेपालसिंह सिंधा ने पहले तो अपनी पत्नी दक्षा पर कुल्हाड़ी से वार किया और फिर अपने नाबालिग बेटों अजय और चेतन को भी घायल कर दिया. दोनों बच्चे अपनी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव कर रहे थे, लेकिन हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जख्मी हालत में तीनों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.’ अजय और चेतन को वडोदरा के सर सयाजीराव जनरल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है. देसाई ने बताया, ‘सिंधा का शव कर्जन रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिला था. वो एक चलती ट्रेन के आगे कूद गया था. हमने मिले उसके फोन के सिम कार्ड, टैटू और साइकिल से उसकी पहचान की. इसी साइकिल से वो घटनास्थल पहुंचा था.’ उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि 18 साल पहले दोनों की शादी हुई थी और दंपति के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होती थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TXlHRM

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S