सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल प्रदेश: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, शिमला में चल रहा इलाज

स्वाइन फ्लू तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. जहां राजस्थान में अब तक इस वायरस की वजह से 75 लोगों की मौत का मामला सामने आया है वहीं मध्यप्रदेश में भी एक अनजान वायरस ने 64 लोगों की जान ली है, इस वायरस के लक्षण भी स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक अब हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को स्वाइन फ्लू होने का मामला सामने आया है. इस समय उनका इलाज शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो काफी तेजी और आसानी से फैलती है लेकिन इसका इलाज संभव है. अगर बीमारी के दौरान और बाद में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इसको गंभीर होने से बचाया जा सकता है. दरअसल ये एक संक्रमण है, जो इंफ्लूएंजा ए वायरस के कारण फैलता है. ये वायरस सुअरों में पाया जाता है. इंसानों में ये संक्रामक बीमारी काफी तेजी से फैलती है. अगर सावधानी न बरती जाए, तो ये काफी गंभीर भी हो सकती है. स्वाइन फ्लू का खतरा अधिकतर ठंड और बरसात में रहता है क्योंकि ये बीमारी नमी के चलते तेजी से फैलती है. स्वाइन के साथ सबसे बड़ी समस्या ये है कि इसके लक्षण पहली नजर में सामान्य सर्दी-जुकाम लगने जैसे होते हैं. इसमें तेज बुखार, जुकाम, छींक जैसी स्थिति होती है. लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ने पर उल्टी-दस्त भी लग सकते हैं. साथ ही मरीज के मांसपेशियों में दर्द, जकड़न, सिर और गले में दर्द की शिकायत रहती है. भूख नहीं लगती और अनिद्रा की समस्या पैदा हो जाती है. Former Himachal Pradesh Chief Minister, Virbhadra Singh diagnosed with H1N1 influenza (Swine flu). He is being treated at the Indira Gandhi Medical College (IGMC), Shimla. (file pic) pic.twitter.com/PwOEBq4ily — ANI (@ANI) January 28, 2019 ये भी पढ़ें: हम महाराष्ट्र में Big Brother हैं और हमेशा रहेंगे: शिवसेना ये भी पढ़ें: 1 फरवरी से DTH के नए नियम होंगे लागू, ऐसे तय करें अपना चैनल?

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MCgU5P

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S