सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाकिस्तान में बाइक पार्क करते हुए नजर आया सलमान खान का हमशक्ल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसे देखकर आपको ये गलतफहमी हो सकती है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों पाकिस्तान के करांची में हैं. लेकिन वास्तविकता में ये सलमान नहीं सलमान के हमशक्ल हैं. वीडियो में दिख रहे इस शख्स की शक्ल, हेयरस्टाइल और बॉडी लैंग्वेज सब कुछ सलमान जैसी है. सलमान के हमशक्ल के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. चौदह सेकंड की क्लिप में यह शख्स फुल स्लीव वाली ग्रे टीशर्ट पहने मोटरबाइक पर बैठा है. वीडियो से एक आवाज आ रही है, जिसमें 'सलमान खान बोल्टन मार्केट सीधे बाइक बाहर निकालता है'. Watch: Salman Khan's lookalike spotted in Karachi.@SherySyed_@khalid_pkpic.twitter.com/xyqUuNiBfN — حاجی موسیٰ سوریا (@HajiMoosaSuriya) January 19, 2019 इस शख्स की शक्ल सलमान खान से इतनी मिलती जुलती है कि लोग इसे सलमान खान ही समझ रहे हैं. वीडियों में यह शख्स बाजार में सड़क के किनारे खड़ा नजर आ रहा है. हालांकि सलमान का यह पहला हमशक्ल नहीं है, जो पाकिस्तान का रहने वाला है. हुसैन सलीम पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है. हुसैन सलमान खान के फैन तो हैं ही, बल्कि उनके हमशक्ल भी हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो में, 'हुसैन सलीम (सलमान खान) अभिनेता / मॉडल / फिल्मस्टार.' लिखा है. उन्हें पाकिस्तान के अनौपचारिक सलमान खान के रूप में जाना जाता है. हुसैन वही व्यक्ति हैं जिसने 2015 की सुनवाई के दौरान पुलिस को सलमान खान की जगह खुद जेल जाने की बात कही थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2syY3iS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S