सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगर पार्टनर है रोमांटिक तो कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर, सेहत होगी जवां

लाइफ में अगर रोमांस हो तो जिंदगी खुशनुमा लगती है. वहीं अगर रोमांटिक पार्टनर मिल जाए तो यह हमारी सेहत के लिए भी काफी अच्छा रहता है. एक ताजा अध्यन की मानें तो रोमांटिक पार्टनर के जरिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है. एक ताजा अध्ययन के मुताबिक तनाव के दौरान रोमांटिक पार्टनर को अगर याद किया जाए तो ब्लड प्रेशर (बीपी) को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. साथ ही इससे मन को शांत रखने में भी मदद मिलती है. ऐसे में रोमांटिक पार्टनर का सिर्फ ख्‍याल ही दिल के साथ सेहत में भी सुधार ला सकता है. इस शोध में 102 लोगों का शामिल किया गया था और सब को एक तनावपूर्ण काम करने के लिए कहा गया था. जिसमें उन्हें अपना एक पैर बर्फीले पानी में रखना था. अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के वैज्ञानिकों ने इस टास्क के पहले और बाद में सभी प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन में उतार-चढ़ाव का अध्ययन किया. वहीं जिन प्रतिभागियों की जिंदगी में कोई रोमांटिक पार्टनर है उनको अलग-अलग तरह की तीन परिस्थितियां दी गई. इनमें कुछ लोगों के सामने उनके साथी को चुप बैठे रहने को कहा, कुछ को अपने रोमांटिक पार्टनर के बारे में सोचने को कहा, तो कुछ को उस दिन किए गए कामों के बारे में सोचने को कहा गया. इस बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों के सामने उनके रोमांटिक पार्टनर मौजूद थे और जिन्होंने अपने पार्टनर के बारे में सोचा था उनका बीपी कम रहा. दूसरी तरफ जिन्होंने अपने दिन में किए कामों के बारे में सोचा उनका बीपी ज्यादा पाया गया. वहीं दिल की धड़कन में उतार-चढ़ाव के मामले में प्रतिभागियों में कोई खास फर्क नहीं रहा. वहीं पहले के अध्ययनों में भी ये बात सामने आ चुकी है कि साथी की उपस्थिति या उसका ख्‍याल तनाव के दौरान व्यक्ति की गतिविधियों पर असर डालता है. वहीं यूनिवर्सिटी के शोधार्थी और अध्ययन के अगुआ काइले बोरासा का कहना है कि शोध से साफ है कि बीपी के मामले में पार्टनर की मौजूदगी और उसका ख्‍याल दोनों समान रूप से प्रभावी हैं. उन्होंने कहा कि इस अध्ययन से कुछ हद तक यह भी समझने में मदद मिली है कि अपने पार्टनर से बेहतर रोमांटिक संबंध सेहत पर कैसे सकारात्मक असर डालता है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RLNMi5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S