सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्थानीय आतंकी भी इसी धरती के बेटे, उन्हें बचाने की होनी चाहिए कोशिश: महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने आतंकवाद के मुद्दे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा कहती हूं कि स्थानीय आतंकी भी इसी धरती के बेटे हैं. हमारी कोशिश उन्हें बचाने की होनी चाहिए. मेरा भरोसा है कि जम्मू कश्मीर में सिर्फ हुर्रियत को ही नहीं बल्कि उन लोगों को भी साथ जोड़ा जाना चाहिए जिन्होंने बंदूकें थाम लीं हैं लेकिन इस समय नहीं.' इसके अलावा जेएनयू देशद्रोह मामले में कन्हैया और उमर खालिद सहित 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने पर मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'बीजेपी वोट की राजनीति कर रही है. छात्रों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना गलत है. ऐसा लग रहा है कि 2019 के चुनावों से पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों को फिर से मोहरा बनाया जा रहा है.' मुफ्ती ने यह भी कहा, ' 2014 के चुनाव से पहले इसी तरह कांग्रेस ने अफजल गुरु को फांसी दे दी थी. उन्हें लगता था कि इसी तरह से कामयाबी मिलेगी. अब बीजेपी भी वही कर रही है.' मुफ्ती ने कहा, 'आज उन्होंने जेएनयू के छात्रों के अलावा जम्मू-कश्मीर के 7-8 छात्रों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है.' PDP Chief and former J&K CM Mehbooba Mufti: I've always said that the local militant is the son of the soil. Our attempts should be to save him. I believe, in Jammu and Kashmir, not only Hurriyat but those with the guns should also be engaged with, but not at this time. pic.twitter.com/zMcMGp3jda — ANI (@ANI) January 15, 2019 ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री अरुण जेटली मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका रवाना ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: शिवसेना की नाराजगी के बावजूद 2019 के लिए गठबंधन के दरवाजे खुले रखना चाहती है बीजेपी?

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TPehQs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S