सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लेखिका गीता मेहता का 'पद्म श्री' सम्मान लेने से इनकार, बोलीं- इससे मेरी होगी शर्मिंदगी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन और प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता ने 'पद्म श्री' सम्मान लेने से इनकार कर दिया है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से उन्हें इस सम्मान से नवाजे जाने का ऐलान किया गया था. अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह रहीं गीता मेहता ने कहा कि लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले दिए गए इस सम्मान से गलत संदेश जाएगा. मेहता ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि यह कदम सरकार और उनके लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है. Gita Mehta, writer&sister of Odisha CM:Deeply honoured that Govt should think me worthy of a Padma Shri but with great regret I decline it as there is a general election looming and timing might be misconstrued, causing embarrassment both to Govt and me,which I would much regret. pic.twitter.com/TiFD0wVPSG — ANI (@ANI) January 26, 2019 गीता मेहता ने बयान में कहा, 'मैं इस बात से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि सरकार ने मुझे 'पद्म श्री' सम्मान के लायक समझा, लेकिन मुझे बहुत ही अफसोस के साथ इसे लेने से मना करना पड़ रहा है. देश में लोकसभा के चुनाव नजदीक हैं और अवॉर्ड की टाइमिंग से समाज में गलत संदेश जाएगा, जो मेरे और सरकार दोनों के लिए शर्मिंदगी की बात होगी. इस बात का मुझे हमेशा अफसोस रहेगा.' वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'पद्म श्री' सम्मान हासिल करने वाले राज्य के सभी गणमान्य लोगों को बधाई दी है. Odisha Chief Minister Naveen Patnaik: I congratulate all the Odias who got the Padma award pic.twitter.com/JwHdSJVMTa — ANI (@ANI) January 26, 2019 बता दें कि कुछ महीने पहले गीता और उनके पति सोनी मेहता ने कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. तकरीबन डेढ़ घंटे चली इस मुलाकात को लोकसभा चुनाव से पहले नवीन पटनायक को बीजेपी के करीब लाने की कोशिशों की तरह देखा गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Mz3XJR

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S