सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमित शाह की तबीयत फिर बिगड़ी, बंगाल से वापस लौटे दिल्ली

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपनी खराब सेहत के कारण मंगलवार शाम को नई दिल्ली लौट रहे हैं. पश्चिम बंगाल के झारग्राम में निर्धारित रैली में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है. बीजेपी के नेताओं ने यह जानकारी दी. बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘अमित शाह बहुत बीमार हैं. उन्हें तेज बुखार है, लेकिन फिर भी उन्होंने यहां आज (मंगलवार) की रैली में हिस्सा लिया. स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में उनका इलाज हुआ था और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.’ घोष ने कहा कि शाह मंगलवार को नई दिल्ली लौटेंगे, क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे खराब सेहत के कारण किसी रैली में हिस्सा नहीं लें. उन्होंने कहा, ‘यदि कल (बुधवार) उनकी तबीयत ठीक रहती है तो वह कल झारग्राम में रैली को संबोधित करेंगे.’ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि शाह ने उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अन्य निर्धारित रैलियां समय पर हों. इससे पहले, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मालदा में रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद सभी बंगाली शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2U7ls6A

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S