सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दोबारा वियतनाम में क्यों जन्म लेना चाहते थे जॉर्ज फर्नांडिस?

लंबी बीमारी के बाद 88 साल की उम्र में पूर्व रक्षा मंत्री और देश के बड़े मजदूर नेता जॉर्ज फर्नांडिस का निधन हो गया. वे 88 साल के थे. एक बार उन्होंने कहा था, ‘अगर पुनर्जन्म (Rebirth) जैसी कोई चीज है तो मैं दोबारा वियतनाम में जन्म लेना चाहूंगा.’ Former Defence Minister George Fernandes passes away at the age of 88 (File pic) pic.twitter.com/Iu5L1XJAOO — ANI (@ANI) January 29, 2019 बेंगलुरु में करीब 15 वर्ष पहले जब जॉर्ज अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री थे तब ‘कर्नाटक प्लांटर्स एसोसिएशन’ के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए फर्नांडिस ने वियतनाम के लोगों को अनुशासित, प्रतिबद्ध और दृढ़ संकल्पी बताया था. उन्होंने कहा था कि वियतनाम का दुनिया के कॉफी बाजार में बड़ा हिस्सा है. उन्होंने कहा था, ‘मुझे इससे कोई ईर्ष्या नहीं है. मैं वियतनाम का प्रशंसक हूं और तेज प्रगति के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देश और उसके लोगों की प्रशंसा करता हूं.’ फर्नांडिस ने कहा था, ‘अगर पुनर्जन्म जैसी कोई चीज है, तो मैं वियतनाम में जन्म लेना चाहूंगा. वे अपनी प्रतिबद्धताओं के लिए जान न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं.’ वियतनाम का दौरा करने वाले फर्नांडिस भारत के पहले रक्षा मंत्री थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UmV4Wt

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S