सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरुग्राम: रेप केस वापस नहीं लिया तो आरोपी ने कर दी महिला की हत्या

गुरुग्राम में 22 साल की एक महिला की हत्या कर दी गई है. महिला रेप पीड़िता थी. बताया जा रहा है कि उसकी हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने आरोपी के खिलाफ अपनी रेप की शिकायत वापस नहीं ली. शुक्रवार को युवती  रेप मामले में अपना बयान दर्ज कराने जाने वाली थी लेकिन उसके कुछ घंटों पहले ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला की मां ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार उनकी बेटी को जबरदस्ती घर से ले गया. उस समय उसे कोई भी नहीं रोक सका. पुलिस ने बताया महिला नाइट क्लब में डांसर थी. आरोपी ने उसे चार बार गोली मारी. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का शव गुरुग्राम-फरीदाबाद एक्सप्रेवे से बरामद किया गया. महिला की मां ने बताया आरोपी उन पर लगातार रेप केस वापस लेने के लिए दवाब डाल रहा था. महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप केस मार्च 2017 में दर्ज किया था. इस मामले को लेकर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी इसलिए वो अपनी बेटी का बयान दर्ज करवाने करनाल से गुरुग्राम आई थीं. महिला का दोस्त था आरोपी उन्होंने बताया कि, कुमार शुक्रवार की सुबह मेरे घर आया और कहा कि वो मेरी बेटी से कार में कुछ बात करना चाहता है. जैसे ही मेरी बेटी कार में बैठी, वो उसे लेकर वहां से भाग गया. इसके बाद उसका फोन आया और उसने मुझे धमकी दी की अगर हमने अपना केस वापस नहीं लिया तो वो मेरी बेटी को मार देगा. पीड़िता चार साल से नाइट क्लब में काम कर रही थी. कुमार उसका दोस्त था. पीड़िता ने 2017 में कुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाद में वो बेल से बाहर आ गया. महिला की मां ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद से ही कुमार फरार है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FLG5Bi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S