सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन अरविंद जाधव के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

सीबीआई ने एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) अरविंद जाधव और अन्य पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दायर किया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इन लोगों के खिलाफ महाप्रबंधक (डायरेक्टर जनरल) स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति में नियमों के उल्लंघन को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है. जाधव के अलावा सीबीआई ने एयरलाइन की तत्कालीन महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. एल.पी नखवा (अब रिटायर्ड) और तत्कालीन अतिरिक्त महाप्रबंधकों ए कठपालिया, अमिताभ सिंह और रोहित भसीन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. CBI registers FIR against former Air India CMD Arvind Jadhav,for abusing his official position thereby granting undue favours&pecuniary advantage to Capt A Kathpalia(pilot who skipped BA Test),Capt Amitabh Singh,Capt Rohith Bhasin&LP Nakhwa, then GM (Medical Services) Air India. — ANI (@ANI) January 23, 2019 इन लोगों के खिलाफ IPC की आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार रोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई का आरोप है कि एयरलाइन के पूर्व प्रमुख जाधव ने एक ‘गैरकानूनी’ प्रमोशन समिति बनाई थी. इस समिति को 2009-10 के दौरान महाप्रबंधक (परिचालन) पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करनी थी. अधिकारियों ने बताया कि समिति ने पांच उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की. इनमें कठपालिया और भसीन का भी नाम शामिल था. सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कठपालिया के खिलाफ आपराधिक मामला लंबित था लेकिन उन्हें कथित रूप से सतर्कता मंजूरी दे दी गई. इसके अलावा सिंह और भसीन के खिलाफ भी शिकायतें लंबित थी, जिनका इस पद के लिए चयन किया गया. सीबीआई ने कहा कि जाधव ने नखवा के साथ साजिश की और अपने पद का दुरुपयोग किया ताकि उनको (नखवा को) प्रमोशन समिति का सदस्य बनाया जा सके और बिना उचित प्रक्रिया के प्रमोशन दी जा सके.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TeDWlT

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S