सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, मध्यस्थता करना बंद करे पाकिस्तान: असदुद्दीन ओवैसी

कश्मीर मुद्दे को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को लेकर मध्यस्थता करना बंद करे. हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा 'पाकिस्तान को कश्मीर मामलों में मध्यस्थता करना बंद कर देना चाहिए. कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा. यहां तक कि कश्मीर और कश्मीर के युवा भी अभिन्न अंग हैं.' Asaduddin Owaisi, AIMIM in Hyderabad: Pakistan should stop meddling in Kashmir affairs. Kashmir is and will always be an integral part of India. Even Kashmiris and Kashmir youth are an integral part. pic.twitter.com/fuf8kd1gsV — ANI (@ANI) January 19, 2019 इससे पहले भी ओवैसी पाकिस्तान को फटकार लगा चुके हैं. बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बुलंदशहर हिंसा पर बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर निशाना साधा था. अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के असहिष्णुता संबंधी बयान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों से कैसे व्यवहार करते हैं?' इमरान के इस बयान पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा 'पाकिस्तानी संविधान के मुताबिक केवल एक मुस्लिम राष्ट्रपति बनने के लिए योग्य है. भारत में अल्पसंख्यक समुदायों के कई राष्ट्रपति रहे हैं. खान साहब को हमसे समावेशी राजनीति और अल्पसंख्यक अधिकारों के बारे में सीखना चाहिए.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FBT21t

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S