सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‘घाटि’ नहीं , काम में गोवा वालों को दें प्राथमिकता : मनोहर अजगांवकर

गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने काम के लिए घाटियों को गोवा आने से मना करके और गोवा वालों को तवज्जोह देने की बात कहकर नया विवाद छेड़ दिया है. मराठी और कोंकणी भाषा में घाटि शब्द सामान्य तौर पर अन्य प्रदेशों, विशेष रूप से पड़ोसी महाराष्ट्र से आए दिहाड़ी मजदूरों के लिए इस्तेमाल होता है. मंत्री ने बीते मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बात कही थी लेकिन तुरंत ही जोड़ा कि घाटि कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं है. अपने मंत्रालय द्वारा समुद्र तटों की सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए अजगांवकर ने कहा, जिसे भी मुख्य ठेका मिलेगा, वही काम करेगा. प्राथमिकता गोवा वालों को दी जानी चाहिए और बाहरी घाटि इसमें नहीं आ सकते हैं. जब कुछ पत्रकारों ने घाटि शब्द की ओर इंगित किया तो मंत्री ने कहा- घाटि खराब शब्द नहीं है. घाटि का अर्थ घाटों (पर्वतों) में रहने वाले लोग हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FCTlIr

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S