प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे. 2014 के लोकसभा चुनावों में भी पीएम ने वाराणसी से चुनाव लड़ा था. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि पीएम दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं. 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने वडोदरा और वाराणसी दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के चुनाव प्रचार के हिसाब से तय होगा कि दूसरी सीट से पीएम लड़ेंगे या नहीं. कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें. राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही 23 जनवरी को प्रियंका गांधी को पूर्वांचल की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2B00gIG
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2B00gIG
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें