शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न को स्वीकार करते हुए देशवासियों के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा, 'मैं इस देश के लोगों के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त करना चाहता हूं.' मुखर्जी ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है और मैं ये फिर दोहराता हूं, कि मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में जितना इस देश और यहां के लोगों को दिया है, उससे कहीं ज्यादा मुझे देश और लोगों ने दिया है.' पूर्व राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा, 'इसी के साथ मैं पूरी विनम्रता से इस सम्मान (भारत रत्न) को स्वीकार करता हूं.' प्रणब मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति से बात करके अपनी सराहना व्यक्त कर दी है. Former President Dr Pranab Mukherjee: But at the same time, with all humility, I accept this honour. I have conveyed my appreciation by talking to the President of the Republic. https://t.co/UXiJe3z40x — ANI (@ANI) January 26, 2019 गौरतलब है कि भारत सरकार ने शुक्रवार की शाम तीन लोगों को भारत रत्न देने का ऐलान किया था. जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समाजसेवी और संघ कार्यकर्ता नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) और मशहूर गायक भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) के नामों की घोषणा की गई. भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान होता है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UiNTP0
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UiNTP0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें