सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम मंदिर को लेकर उत्साहित 'सनकियों' की कमी नहीं: अमर्त्य सेन

नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने राम मंदिर समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. अमर्त्य सेन ने कहा है कि राम मंदिर को अतीत का असाधारण निर्माण बताने और मानने वाले 'सनकी' लोगों की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि लोगों का बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार राम मंदिर जैसे मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है. न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'वह राम मंदिर जो कि पता नहीं था भी या नहीं, किसी ने देखा या नहीं देखा. पता नहीं बाद में वहां मस्जिद बनाई गई, जिसे तोड़ दिया गया और इसके बाद राम की कहानी को चारों ओर फैलाकर इसे इतिहास का अंग बना दिया गया. इसीलिए मै कहता हूं कि यह सारी बातें मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए है.' सेन ने अपने विचार रखते हुए कहा, 'बेरोज़गारी जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आज राम मंदिर, सबरीमाला और गौरक्षा जैसे मुद्दे हैं. आर्थिक प्रगति की दर उच्च जरूर रही है, लेकिन इसके बावजूद गरीबों की जिंदगी बेहतर नहीं हो पाई है. आज काफी लोगो में मानव-रक्षा के बजाय गौरक्षा को लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है. इसी तरह से काफी लोग आपको राम मंदिर के मुद्दे को लेकर उत्साहित दिखेंगे.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RPrhIB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S