सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आरक्षण के बारे में निर्णय लेगी सरकार: कमलनाथ

मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के बारे में उनकी सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद निर्णय करेगी. जब उनसे यह पूछा गया कि उनकी सरकार सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण कब से देगी, तो इस पर कमलनाथ ने बताया कि इस मुद्दे पर कोई फैसला लेने से पहले मध्य प्रदेश सरकार समाज के सभी तबकों के हितों पर विचार करेगी. उन्होंने कहा, ‘हम इस पर विचार कर रहे हैं कि कैसे लागू करें. समाज के सभी तबकों के हितों पर विचार करेंगे. हमें यह देखना है कि किसी के हितों को नुकसान न हो.’ कमलनाथ ने कहा, ‘ओबीसी का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में मुझसे मिलने आया था और कह रहा था कि उनके लिए आरक्षण उनकी जनसंख्या के हिसाब से बहुत कम है.’ अब निवेश पर है कमलनाथ की नजर इससे पहले कमलनाथ ने प्रदेश के 55 लाख किसानों की दो लाख रुपए तक की अपनी सरकार की 50,000 करोड़ रुपए के फसल ऋण माफ करने वाली ‘जय किसान ऋण मुक्ति योजना’ में आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘निवेश आने से रोजगार का निर्माण होता है और विश्वास से ही निवेश आता है. निवेश आए बिना रोजगार के अवसर पैदा करना संभव नहीं है.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जल्दी ही प्रदेश में निवेश आने का सिलसिला शुरू होगा.’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश लाने के बारे में देश के उद्योगपतियों से उनकी बात चल रही है और एक महीने में बताऊंगा की कितना निवेश मध्य प्रदेश में आया है. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी सरकार के परफार्मेंस के बारे में भी मीडिया से हर महीने जानकारी साझा करूंगा.’

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FBJK4H

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S