सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दाढ़ी बढ़ाए, पगड़ी बांधे खुद को खुशवंत सिंह क्यों कहते थे जॉर्ज फर्नांडिस

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. आज फर्नांडिस भले ही हमारे बीच में न रहे हों, लेकिन देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किए प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा. फर्नांडिस को आपातकाल का सबसे बड़ा नायक कहा जाता है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लोहे के चने चबवा दिए थे. आपातकाल के दौरान एक समय ऐसा भी था जब फर्नांडिस ने अपना रूप बदल लिया था. गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्नांडिस ने एक सिख का रूप धारण कर लिया था. उनके करीबी दोस्त और आपातकाल में उनके साथ रहने वाले विजय नारायण ने बताया कि पुलिस हमारी तलाश में थी. लेकिन हम न सिर्फ छिपने में कामयाब रहे, बल्कि हमने बेहतर ढंग से ऑपरेट भी किया. गिरफ्तारी से बचने के लिए जॉर्ज ने शिख का अवतार धारण कर लिया था. उन्होंने बताया कि जॉर्ज ने अपनी दाढ़ी और बाल बढ़ा लिए थे और पगड़ी बांध ली थी. साथ ही वो खुद को मशहूर लेखक खुशवंत सिंह बुलाया करते थे. इमरजेंसी के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्नांडिस ने ये सब किया. आपको बता दें कि फर्नांडिज उद्योग मंत्री, संचार मंत्री और रेल मंत्री भी रहे थे. फर्नांडिस लंबे समय से अलजाइमर रोग से जूझ रहे थे. उन्हें कुछ याद नहीं रहता था. उन्होंने 1967 से 2004 के तक 9 लोकसभा चुनाव जीते. फर्नांडिस श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता और पत्रकार थे. वाजपेयी सरकार में वो रक्षा मंत्री रहे थे. उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से विवाद के बाद 1994 में समता पार्टी बनाई थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ME6geF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S