सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कभी आतंक का रास्ता छोड़कर सेना में शामिल हुए थे, अब शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी को मिलेगा अशोक चक्र

इस बार गणतंत्र दिवस पर पिछले साल कश्मीर में शहीद हुए लांस नायक नज़ीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक च्रक से सम्मानित किया जाएगा. नज़ीर अहमद वानी ये सम्मान प्राप्त करने वाले पहले कश्मीरी होंगे. कश्मीर के शोपियां में पिछले साल नवंबर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले लांस नायक नजीर अहमद वानी को अशोक चक्र प्रदान किया जाएगा. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अशोक चक्र भारत का शांति के समय दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. अधिकारियों ने बताया कि 38 साल के वानी कुलगाम के अश्मुजी के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. वह 25 नवंबर को भीषण मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. शोपियां में हुए इस मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया गया था. वानी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी. उन्हें प्राथमिक उपचार देकर 92 बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया था, लेकिन बाद में उनका निधन हो गया था. शुरू में आतंकी रहे वानी बाद में हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आए थे. वह 2004 में कश्मीर के 162 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन में शामिल हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि वानी दक्षिण कश्मीर में कई आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल रहे. वानी को आतंकवादियों से लड़ने में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए एक बार 2007 में और पिछले साल अगस्त में सेना पदक भी दिया गया था. सेना में शामिल होने से पहले 90 के दशक में वानी इखवान नाम के एक आतंकवाद रोधी बल के लिए काम करते थे. इस बल में पूर्व आतंकी शामिल थे, जो आंतकियों से लड़ते थे. हालांकि, वो आंतिकयों को कमजोर कर पाते थे लेकिन उनपर मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगे थे. इसके बाद 2004 में वानी ने भारतीय सेना जॉइन कर लिया था.  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ThUiK8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S