सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केंद्रीय विद्यालय के इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों से ई-मेल के जरिए मांगे पैसे

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए संभावित उम्मीदवारों की तरफ से ई-मेल और टेलिफोन कॉल के जरिए शिकायत की गई हैं कि कोई उनसे भर्ती के लिए पैसों की मांग कर रहा है. शिकायतकर्ता उम्मीदवारों का कहना है कि उनसे ई-मेल और फोन कॉल के जरिए मांग की जा रही है कि अगर उन्हें केवीएस में भर्ती होना है तो पैसे दें. इस मामले के सामने आते ही केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिल्ली स्थित हेड क्वार्टर की ओर से दिल्ली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है. साथ ही संगठन ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों को अलर्ट किया गया है कि ऐसे फोन कॉल के झांसे में न आएं. संगठन ने यह नोटिस अपनी वेबसाइट पर भी जारी किया है जिसमें चयनित उम्मीदवारों को ई-मेल और फोन कॉल से सतर्क रहने के लिए कहा है. Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS), Delhi: Kendriya Vidyalaya Sangathan (HQ) has already lodged a complaint with Delhi Police in this regard & a “Public Notice” has been uploaded on KVS website informing candidates to be alert & aware of such fraudulent calls. https://t.co/iI6cGCin8h — ANI (@ANI) January 22, 2019 केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर के केंद्रीय विद्यालयों का संगठन है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए जाने वाले केंद्रीय विद्यालय के देशभर में कई विद्यालय हैं. केंद्रीय विद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन आते हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WawWZ5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S