सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसानों को सब्सिडी देने के बजाय उनके वित्तीय बोझ कम करेगी सरकार

पूरे भारत में जारी कृषि संकट के बीच केंद्र सरकार किसानों को सब्सिडी देने के बजाय उनके वित्तीय बोझ को कम करने के लिए कैश ट्रांसफर करने की योजना पर विचार कर रहा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार खाद लागत सहित सभी कृषि सब्सिडी को संयोजित करने की योजना बना रही है. इनको संयोजित कर के सरकार इसके बदले किसानों को नकद भुगतान करेगी. ब्लूमबर्ग ने अपने स्रोतों के हवाले से कहा कि अतिरिक्त लागत सालाना 700 अरब रुपए तक सीमित रहने की उम्मीद है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 31 मार्च तक कृषि सब्सिडी के लिए 701 अरब रुपए का बजट रखा था. तीन महत्वपूर्ण राज्यों में मिली हार और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स रेवेन्यू में मिली छूट के बाद केंद्र ने पहले ही वार्षिक बजट घाटे के लक्ष्य को पार कर लिया है और वर्तमान वर्ष में सरकार के पास खर्च करने के लिए बहुत कम रिसोर्स हैं. इसके बावजूद बीजेपी किसानों को लुभाने का एक मौका नहीं गंवाना चाहती. किसान फसल की कीमतें गिरने और इनपुट लागत बढ़ने से काफी प्रभावित हुए हैं. हजारों किसान कर्जमाफी के लिए सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर किसानों की कर्ज माफी करने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने भी इस मामले में सरकार पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Dp7MOZ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S