प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया था. इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई जाने-माने सेलेब्स मौजूद थे जिन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें शेयर की. इसी बीच सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कपिल शर्मा की नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार कपिल ने खुद ही इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है- आदरणीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी, यह अच्छी मुलाकात थी. इस मुलाकात में मुझे जानने को मिला कि आप के पास देश और हमारे फिल्म उद्योग की तरक्की के लिए कितने इंस्पायरिंग आइडियाज हैं और सर, मैं ये भी कहूंगा कि आपका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बेहतरीन है. Respected pm Sh @narendramodi ji,it was nice meeting u n great knowing ur inspiring ideas and progressive views about our film industry and our nation. N sir I must say u have a great sense of humor too! regards
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ho500o
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ho500o
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें