सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सबरीमाला विवाद: दो महिलाओं ने किया मंदिर में जाने का प्रयास, पुलिस ने लौटाया वापस

शनिवार को केरल के सबरीमाला मंदिर में जाने की कोशिश करने वाली दो महिलाओं को प्रदर्शनकारियों के डर के कारण पंबा जिले से ही वापस लौटना पड़ा. दरअसल उन महिलाओं को रोकने के लिए वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी इसलिए पुलिस ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों महिलाएं रेशमा निशांत और शनीला सजेश कन्नूर जिले की रहने वाली हैं. इन महिलाओं ने इस महीने की शुरुआत में भी मंदिर के भीतर जाने का एक प्रयास किया था. तब भी वह प्रवेश ना पा सकी थीं. हालांकि, शनिवार को उनके साथ छह आदमी भी थे. जान को खतरा होने के बाद भी महीलाएं कर रही हैं प्रवेश की कोशिश सबरीमाला विवाद को लेकर हो रहे प्रदर्शनों ने न केवल भक्तों बल्कि केरल सरकार और राज्य पुलिस फोर्स में भी डर पैदा कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सितंबर महीने में सदियों पुरानी परंपरा को खत्म करते हुए मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था. इसी के बाद से कई महिलाएं मंदिर के भीतर प्रवेश की कोशिश कर रही हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर देश भर में खासकर केरल में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. साथ ही महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ उतरे प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को रद्द करने की भी मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के उलट कई महिलाएं अपनी जान को खतरा होने के बाद भी मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही हैं. न सिर्फ बाहर बल्कि घर में भी झेलना पड़ रहा है महिलाओं को विरोध हालांकि मंदिर में जाने का प्रयास करने वाली कई महिलाओं को न सिर्फ बाहरी प्रदर्शनकारियों से बल्कि उनके घरवालों की तरफ से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश कर पूजा अर्चना कर इतिहास रचने वाली महिला कनक दुर्गा को उन्हीं की सास का विरोध झेलना पड़ा. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक जब कनक दर्शन कर घर लौटी तो उनकी सास ने उन पर लकड़ी से हमला किया. यह हमला उन खबरों की पृष्ठभूमि में किया गया था, जिनमें उनके इस प्रयास का उनके पति और ससुराल वालों ने कड़ा विरोध किया था. कनक दुर्गा पर हुए इस हमले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केरल पुलिस को निर्देश दिया कि वह दुर्गा और बिंदू अम्मिनी को चौबीस घंटे सुरक्षा मुहैया कराए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2sCen2i

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S