सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीजेपी पर अशोक गहलोत का तंज, 'हाकिम बदलता है, हुकम नहीं'

पूर्ववर्ती कांग्रेस पार्टी की सरकार की कई योजनाओं को बंद करने के लिए पिछली वसुंधरा राजे सरकार पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर निशाना साधा. तंज कसते हुए बुधवार को उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनहित की किसी भी पुरानी योजना को बंद नहीं करेगी. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि राज बदलने के साथ जनहित वाली कोई योजना बंद नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘1998 हो या 2008 जब भी हमारी सरकार बनी है हमने गत सरकार की किसी योजना को रोका नहीं, अब भी मैं आश्वासन देता हूं कि जनहित की किसी योजना को रोका नहीं जाएगा.’ जयपुर मेट्रो, बाड़मेर रिफायनरी, अंबडेकर विश्वविद्यालय सहित कई योजनाओं को बंद करने या ठंडे बस्ते में डालने के लिए पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने विपक्ष से इसका जवाब देने को कहा. उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां कहावत है कि हाकिम बदलता है, हुकम नहीं फिर ऐसा क्यों हुआ?’ इसके साथ ही उन्होंने राज्य महत्व की योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मदद दिलाने में विपक्षी बीजेपी का सहयोग मांगा. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष द्वारा अपने संबोधन में कई बार पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत का नाम लिए जाने पर खुशी जताई और कहा कि काफी साल बाद शेखावत का नाम सदन में सुनाई पड़ा है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2CDTJn1

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S