सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेना पुलिस में महिलाओं को बतौर जवान भर्ती किया जाएगा: रक्षा मंत्री

भारतीय सेना में भी महिला की संख्या बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा फैसला किया है. अब सेना की मिलटरी पुलिस में भी महिलाओं को बतौर जवान भर्ती किया जाएगा. इस फैसले के तहत अब मिलटरी पुलिस में 20 फीसदी महिला जवान होंगी. Defence Minister Nirmala Sitharaman takes decision to induct women as jawans in Corps of Military Police in Army. The women will be inducted in a graded manner to eventually comprise 20 per cent of total Corps of Military Police of the Army. pic.twitter.com/wkyVw5CmCD — ANI (@ANI) January 18, 2019 रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सेना पुलिस में महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा और अंतत: सेना पुलिस में इनकी संख्या 20 प्रतिशत तक हो जाएगी. सेना प्रमुख विपिन रावत ने महिलाओं को सेना पुलिस में शामिल करने की घोषणा पिछले साल की थी. इसका मकसद सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है. रक्षा मंत्री के आधिकारिक हैंडल से किए गए कई ट्वीट में कहा गया, ‘हमारे सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए श्रीमती एन सीतारमण ने पहली बार सेना पुलिस के कोर में पीबीओआर (पर्सनल बिलो ऑफिसर रैंक) भूमिका में महिलाओं को शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया.’ इसमें आगे कहा गया, ‘महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा जिससे सेना पुलिस के कोर में इनकी संख्या 20 फीसद तक हो जाएगी.’ इसमें इनकी भूमिका जरूरत पड़ने पर सेना की मदद करने से ले कर बलात्कार तथा छेड़छाड़ से जुड़े मामलों की जांच करने तक होगी. गौरतलब है कि पिछले साल रावत ने कहा था कि महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं प्रदान करने की मंजूरी की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और महिलाओं को सेना पुलिस में भर्ती किया जाएगा. इसके लिए सेना ने सेना पुलिस में कम से कम 800 महिलाओं को शामिल करने की योजना तैयार की है. इसके तहत प्रति वर्ष 52 महिला जवानों को भर्ती किया जाएगा. वर्तमान में महिलाओं को सेना में चिकित्सा, कानून, शिक्षण, सिग्नल तथा इंजीनियरिंग जैसी शाखाओं में जाने का विकल्प मिलता है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2AR0gL9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S