सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से छीन लिए जाने चाहिए वोटिंग और सरकारी नौकरी के अधिकार: रामदेव

ऐसे कई मौके आए हैं जब योग गुरु बाबा रामदेव हमेशा से देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते आए हैं. लेकिन इस बार इस चिंता में वो कुछ ऐसा बोल गए हैं जिससे हंगामा मच गया है. रामदेव की माने तो जिनके भी दो से ज्यादा बच्चे हैं उनसे वोटिंग के अधिकार छीन लेने चाहिए और ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी भी नहीं मिलनी चाहिए. दरअसल रामदेव बुधवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थे. तभी उन्होंने ये बात कही. एएनआई के मुताबिक बाबा रामदेव ने कहा, ' देश की जनसंख्या को कंट्रोल करने के लिए उन सभी लोगों से वोटिंग के अधिकार छीन लिए जाने चाहिए जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं.' उन्होंने कहा, 'ऐसे लोगों से सरकारी नैकरी और इलाज की सुविधाएं भी छीन ली जानी चाहिए, चाहे वो हिंदू हो या मुस्लिम. तभी इस देश की जनसंख्या नियंत्रित हो सकेगी.' Snatch voting rights, govt jobs of people with more than two kids: Ramdev Read @ANI Story| https://t.co/IIj2h0WIqV pic.twitter.com/UDSLB7dAQK — ANI Digital (@ani_digital) January 24, 2019 रामदेव ने कहा, 'ऐसे लोगों को चुनाव भी नहीं लड़ने देना चाहिए और उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में एडमिशन भी नहीं देना चाहिए. ऐसे लोगों को न तो सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए और न ही सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए. पहले दे चुके हैं ऐसे बयान ये पहली बार नहीं है जब बाब रामदेव ने ऐसा बयान दिया हो. इससे पहले उन्होंने इसी मुद्दे पर बात करते हुए पिछले साल कहा था कि मुझे जैसे लोग जिन्होंने शादी नहीं की उन्हें विशेष सम्मान मिलना चाहिए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FOvIOj

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S