सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पद्मश्री सम्मान लेना या ना लेना पूरी तरह मेरी बहन का फैसला: नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन और प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता द्वारा 'पद्म श्री' सम्मान लेने से इनकार करने के बाद अब नवीन पटनायक का पहला रिएक्शन आया है. पटनायक ने कहा है कि यह फैसला उनकी बहन का है. मेरी बहन को यह हक है कि वो जो चाहे करे. Odisha Chief Minister, Naveen Patnaik on his sister Gita Mehta's decision to decline Padma Shri award: My sister has the right to do whatever she desires. pic.twitter.com/oBBzHxHvWy — ANI (@ANI) January 28, 2019 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से उन्हें इस सम्मान से नवाजे जाने का ऐलान किया गया था. अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह रहीं गीता मेहता ने कहा कि लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले दिए गए इस सम्मान से गलत संदेश जाएगा. मेहता ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि यह कदम सरकार और उनके लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है. गीता मेहता ने बयान में कहा, 'मैं इस बात से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि सरकार ने मुझे 'पद्म श्री' सम्मान के लायक समझा, लेकिन मुझे बहुत ही अफसोस के साथ इसे लेने से मना करना पड़ रहा है. देश में लोकसभा के चुनाव नजदीक हैं और अवॉर्ड की टाइमिंग से समाज में गलत संदेश जाएगा, जो मेरे और सरकार दोनों के लिए शर्मिंदगी की बात होगी. इस बात का मुझे हमेशा अफसोस रहेगा.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MC7RSn

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S