सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानिए, क्या हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण और कैसे रखें सावधानी

दिल्ली में फिर से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को भी स्वाइन फ्लू हो गया है और वो एम्स में भर्ती हैं. स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो काफी तेजी और आसानी से फैलती है लेकिन इसका इलाज संभव है. अगर बीमारी के दौरान और बाद में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इसको गंभीर होने से बचाया जा सकता है. आइए पहले स्वाइन फ्लू के बारे में जानते हैं. क्या है स्वाइन फ्लू? स्वाइन फ्लू या H1N1 एक संक्रमण है, जो इंफ्लूएंजा ए वायरस के कारण फैलता है. ये वायरस सूअरों में पाया जाता है. इंसानों में ये संक्रामक बीमारी काफी तेजी से फैलती है. अगर सावधानी न बरती जाए, तो ये काफी गंभीर भी हो सकती है. स्वाइन फ्लू का खतरा अधिकतर ठंड और बरसात में रहता है क्योंकि ये बीमारी नमी के चलते तेजी से फैलती है. किनको होता है ज्यादा खतरा? स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों और बुजुर्गों में होता है. साथ ही कम प्रतिरोधक क्षमता वाले या पहले से बीमार लोगों को भी ये बीमारी बहुत आसानी से हो जाती है. ऐसा कोई व्यक्ति जो काफी वक्त से बीमार हो, उसे भी इसका खतरा रहता है. स्वाइन फ्लू के लक्षण? स्वाइन के साथ सबसे बड़ी समस्या ये है कि इसके लक्षण पहली नजर में सामान्य सर्दी-जुकाम लगने जैसे होते हैं. इसमें तेज बुखार, जुकाम, छींक जैसी स्थिति होती है. लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ने पर उल्टी-दस्त भी लग सकते हैं. साथ ही मरीज के मांसपेशियों मे दर्द, जकड़न, सिर और गले में दर्द की शिकायत रहती है. भूख नहीं लगती और अनिद्रा की समस्या पैदा हो जाती है. स्वाइन फ्लू का इलाज स्वाइन फ्लू की समस्या लगने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. हालांकि, अभी तक स्वाइन की वैक्सीन नहीं बनी है, लेकिन इसमें एंटीवायरल दवाइयां काफी मदद करती हैं. इसमें लक्षण दिखाई देने के दो दिनों के भीतर एंटीवायरल दवाइयां ले लेनी चाहिए. इसका अच्छा उपचार डॉक्टर के दिशा-निर्देश में इलाज करवाना ही है. इन बातों का रखें ध्यान स्वाइन फ्लू के मरीजों को कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए. - उन्हें छींकते या खांसते समय हमेशा मुंह पर टिशू रखना चाहिए और उस टिशू को तुरंत डस्टबिन में डाल देना चाहिए. - बाहर जाना हो तो फेसमास्क लगाकर रखें. - अपने हाथों को लगातार धोते रहें और दूसरी चीजों या सामान को ज्यादा छूने से बचें. हमेशा हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें. - खूब सारा पानी पिएं और खुद को डिहाइड्रेट रखें. - डॉक्टर के परामर्श करके दवाइएं लें और उसकी सलाह मानें.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Fwam7U

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S