सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेटे की मौत की रिपोर्ट लिखवाने के लिए इंस्पेक्टर के पैरों में गिर गई मां, लेकिन उसने एक ना सुनी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मां अपने 19 साल के बेटे की मौत की रिपोर्ट लिखवाने जब थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पहले से ही बेटे की मौत का गम लिए बैठी उस मां को इंस्पेक्टर के पैरों में गिड़गिड़ाना पड़ा. हालांकि इसके बाद भी इंस्पेक्टर का दिल नहीं पिघला. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंसानियत को शर्मशार करने वाली इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंस्पेक्टर अपने पैर पर पैर रखकर बैठा हुआ है और उसके सामने मूक बनकर भीड़ खड़ी है. हालांकि जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया. गैरकानूनी तरीके से चल रही थी फैक्ट्री एनडीटीवी कि रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के गोंडवा में प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले टिंकू के ऊपर मशीन गिर गई और उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक ये फैक्ट्री गैरकानूनी तरीके से चल रही थी और इसके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था. इसी के चलते टिंकू की मां स्थानीय पुलिस के पास पहुंची ताकि रिपोर्ट दर्ज कर फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई की जा सके. हालांकि यहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. इंस्पेक्टर तेज प्रताप ने उनके साथ जैसा अमानवीय व्यवहार किया उससे इंसानियत भी शर्मशार हो गई. इंस्पेक्टर को किया गया लाइन हाजिर टिंकू की मां इंस्पेक्टर के पैरों में गिर गई और रिपोर्ट लिखने की मांग करने लगी. हालांकि इसके बाद भी इंस्पेक्टर का दिल नहीं पसीजा. लेकिन आखिरकार जब वहां मौजूद लोगों न विरोध किया तो मजबूरन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी. साथ ही इस मामले की वीडियो भी वायरल हो गई. वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी हरेंद्र सिंह ने कहा, 'मैनें भी वीडियो देखा है. इस वीडियो पर संज्ञान भी लिया गया है और इसकी जांच भी कराई जा रही है. फिलहाल उन्हें लाइन हाजिर किया गया है.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2T6qxMs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S