हरियाणा के अंबाला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मिडडे के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को बताया कि 43 साल के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी. पत्नी को गोली मारने के बाद ASI ने खुद को भी गोली मार ली. दोनों के बीच घरेलू झगड़ा था. मृतक की पहचान गुरुदीप सिंह के रूप में हुई है. उनकी पत्नी का नाम सुरेंद्र कौर था. यह दोनों पति पत्नी नसरौली में रहते थे. एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई तब बच्चे स्कूल गए थे. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी. मृतक एएसआई पंचकुला में पोस्टेड थे और सोमवार को अपने घर गांव आए थे. पुलिस ने बताया, 'अभी तक इस घटना की मुख्य वजह का पता नहीं लग सका है लेकिन घरेलू झगड़े की बात सामने आ रही है.' एसपी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इस मामले की जांच जारी है. ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर के ट्वीट पर मचा सियासी हंगामा, AAP ने इस क्रिकेटर को दिया यह चैलेंज ये भी पढ़ें: CPM ने अमित शाह को रैली के लिए दी जमीन तो TMC बोली- राम-बाम भाई-भाई...
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RY5bna
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RY5bna
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें