सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चेन्नई: पेंटिंग प्रदर्शनी में भारत माता को मीटू कैंपेन का पीड़ित दिखाने पर बवाल, बीजेपी ने दी प्रदर्शन की धमकी

चेन्नई के लोयोला कॉलेज में लगी पेंटिंग प्रदर्शनी पर सियासी घमाचान मच गया है. बीजेपी ने इस प्रदर्शनी को हिंदू विरोधी बताया है. सोमवार को बीजेपी ने चेन्नई के डीजीपी के सामने इंस्टीट्यूट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बीजेपी और आरएसएस के कई नेताओं ने इस कार्यक्रम की निंदा की है और इस 94 साल पुराने कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. दरअसल लोयोला कॉलेज ने वीथी विरुधू विजाह नाम से दो दिवसीय लोक उत्सव का आयोजन किया था. यह आयोजन 19 और 20 जनवरी को किया गया था. इस उत्सव में ही एक पेंटिंग प्रदर्शनी लगी थी. इस प्रदर्शनी में जातीय हिंसा, यौन हिंसा, क्रूरता और एक्टिविस्टों की आवाज दबाने वाली पेंटिंग्स थीं. इनमें जिस पेंटिंग पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ वह भारतमाता की पेंटिंग थी जिन्हें मीटू मूवमेंट का पीड़ित दिखाया गया था. हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं ने इस पेंटिंग को अपमानजनक बताया और आरोप लगाया कि ऐसा करके बीजेपी, आरएसएस और पीएम मोदी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव एच राजा ने कहा कि इस कार्यक्रम को नक्सलियों ने आयोजित किया था जो लोगों पर क्रिश्चिएनिटी की तरफ जाने के लिए दबाव डालते हैं और हिंदुओं और परंपराओं का अपमान करते हैं. पेंटिंग की निंदा करते हुए तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष साउंडाराजन ने कहा, 'इन पेंटिंग्स को देखकर मेरा खून खौल रहा है. इन लोगों ने हमारी भारत माता का अपमान किया है, मैं मांग करता हूं कि लोयोला कॉलेज इस मसले पर माफी मांगे, अगर ऐसा नहीं किया गया तो बीजेपी प्रदर्शन करेगी.' हालांकि मामले के बढ़ जाने के बाद लोयोला कॉलेज ने माफी मांगी है और कहा कि आपत्तिजनक पेंटिंग्स को हटा दिया गया है. लोयोला कॉलेज के कोआर्डिनेटर डॉ. कलीस्वरन ने कहा, 'हम ऐसी किसी चीज का समर्थन या वकालत नहीं करते जिससे समाज की शांति भंग हो. हम खुद इस बात से आहत हैं कि 19 और 20 जनवरी को हुए कार्यक्रम का दुरुपयोग किया गया.' ये भी पढ़ें: प्रवासी भारतीयों के जरिए पूर्वांचल को साधने की तैयारी ये भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अराजकता की लड़ाई है: जेटली

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2CBGCCZ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S