सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुंभ मेले में पहुंचे मॉरिशस के प्रधानमंत्री, कहा- वाराणसी और प्रयागराज में आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ कुंभ मेले में शरीक होने प्रयागराज पहुंचे हैं. गुरुवार को प्रयागराज आगमन पर उन्होंने कहा कि वाराणसी और प्रयागराज आकर उन्हें आध्यात्मिक अनुभव की प्राप्ति हुई है. जगन्नाथ वाराणसी में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि थे. संगम तट पर मीडिया को संबोधित करते हुए जगन्नाथ ने कहा, 'सबसे पहले मैं प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर मुझे आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगा. मेरा, मेरी पत्नी, मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की गई. वाराणसी और फिर प्रयागराज आना मेरे लिए, मेरी पत्नी और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव रहा है.' उन्होंने कहा, 'मैं आशा करता हूं कि मेरी इस यात्रा से भारत और मॉरीशस के बीच पहले से कायम मजबूत रिश्ता और प्रगाढ़ होगा. आइए, संगम की इस आध्यात्मिक भूमि पर हम गंगा मां से भारत और मॉरीशस के लिए आशीर्वाद मांगे.' जगन्नाथ अपनी पत्नी कविता जगन्नाथ के साथ विशेष विमान से वाराणसी से प्रयागराज पहुंचे. जगन्नाथ ने संगम में आचमन किया और पूजा अर्चना की बम्हरौली हवाई अड्डे पर विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी का स्वागत किया. जगन्नाथ ने संगम में आचमन किया और पूजा अर्चना की. उन्होंने मेला प्राधिकरण कार्यालय में बनाए गए इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और लेटे हुए हनुमान जी, अक्षयवट एवं सरस्वती कूप के भी दर्शन किए. इसके बाद जगन्नाथ दोपहर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2B1LuBg

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S