सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदूषण के बावजूद सर्दियों में खुले आसमान के नीचे रेस्तरां में खाने से नहीं चूकते हैं दिल्लीवाले

अगर आप दिल्ली आना चाहते हैं या पहले से ही दिल्ली में रहते हैं तो आपके सबसे पहले यहां के खाने की याद आती है. अब ये भी बताने की बात नहीं है कि दिल्ली में सबसे ज्यादा खुले आसमान के नीचे खाने के तमाम मशहूर रेस्तरां हैं. इसमें चाहे दिल्ली से सटा सुखदेव ढाबा हो या कनॉट प्लेस में स्थित अन्य रेस्तरां हों. ये दिल्लीवालों की पहली पसंद होते हैं. दिल्ली में वायु की गुणवत्ता भले ही खराब हो लेकिन इससे बेपरवाह दिल्लीवासी खुले आसमान और सर्द हवा के बीच घर से बाहर जाने और खाने-पीने का लुत्फ उठाने से नहीं चूकते हैं. हर साल सर्दी में दिन के समय छत पर या खुले में चलने वाले रेस्तरां उन लोगों के लिए पसंदीदा जगह बन जाते हैं जो ऐसा करने में समर्थ हैं. इस साल भी दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर और बहुत खराब रहने के बावजूद स्थिति कोई अलग नहीं है. वैसे तो आतिथ्य क्षेत्र मंदी की स्थिति के लिए अपना मन बना चुका था लेकिन उनकी चिंताएं गलत साबित हुईं. न्यू डेल्ही ट्रेडर्स एसोसिएशन के अनुसार खराब वायु गुणवत्ता का कारोबार पर कोई असर नहीं है. एसोसिएशन के जंकयार्ड कैफे, ओडियन सोशल, अनप्लग्ड कोर्टयार्ड और तमाशा जैसे खुले में बैठने की व्यवस्था वाले कई रेस्तरां हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, ‘‘कोई सामान्य व्यक्ति प्रदूषण की ज्यादा परवाह नहीं करता. उनके अंदर मौसम का मजा लेने का जज्बा होता है.’’

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DngEEE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S