सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खराब खाने को लेकर शिकायत करने वाले BSF जवान तेजबहादुर यादव के बेटे ने की आत्महत्या

पिछले साल तेजबहादुर यादव नाम का एक जवान, सेना के जवानों को मिलने वाले खराब क्वालिटी के खाने की पोल खोलकर चर्चा में आ गया था. उस समय उन्होंने अपने सीनियर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद उन्हें डिसमिस कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि उन्हीं तेजप्रताप के बेटे ने आत्महत्या कर ली है. तेजबहादुर यादव के 22 साल के बेटे रोहित का शव हरियाणा के रेवाड़ी में शांति विहार स्थित उनके घर से बरामद किया गया. मामला गुरुवार शाम का है. Haryana: Rohit, 22-year-old son of Tej Bahadur Yadav (BSF constable who was dismissed from service after he had released a video last year on quality of food served to soldiers) found dead at his residence in Shanti Vihar, Rewari. pic.twitter.com/sVhY5ve6Ju — ANI (@ANI) January 17, 2019 हरियाणा पुलिस ने बताया कि, 'हमें फोन पर सूचना मिली थी कि रोहित ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था. अंदर जाकर देखा कि शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. रोहित के हाथ में एक पिस्तौल थी. उनके पिताजी कुंभ मेले में गए हुए हैं. हमने उन्हें सूचना दे दी है.' Haryana: Police says, “We received a call that Rohit has committed suicide. At the crime spot, we discovered that the room was locked from inside. The body was lying on the bed. There was a pistol in his hands. His father has gone to attend Kumbha Mela; we have informed him.” pic.twitter.com/WuJeeeL8J9 — ANI (@ANI) January 17, 2019 मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोहित दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था और फिलहाल अपने घर आया हुआ था. रोहित के पिता तेजबहादुर यादव कुंभ मेलेमें गए हुए थे जबकि मां घर पर ही थीं.. हालांकि घटना के वक्त वो भी घर पर मौजूद नहीं थी. जानकारी के मुताबिक जब वो गुरुवार की शाम को ऑफिस से घर लौटी तो रोहित का कमरा अंदर से बंद देखा. काफी कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. कैसे चर्चा में आए थे तेजबहादुर पिछले साल 9 जनवरी को तेजबहादुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने सेना के जवानों को मिलने वाले खराब क्वालिटी के खाने के बारे में बताया था. इसी के साथ ये भी बताया था कि कैसे उनके सीनियर अधिकारी भ्रष्टाचार करते है. तेजबहादुर यादव के वीडियो के वायरल होने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले की जांच का आदेश दिए थे. वहीं कुछ दिनों बाद तेजबहादुर को भी डिसमिस कर दिया गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HjdCFA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S