सीबीआई ने 3,250 करोड़ रुपए के आईसीआईसीआई बैंक- वीडियोकॉन (ICICI Bank-Videocon) लोन मामले में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की. इसके साथ ही मुंबई में समूह के मुख्यालय और औरंगाबाद में कार्यालयों में गुरुवार को छापे भी मारे. CBI Sources: Central Bureau of Investigation registers FIR in Chanda Kochhar case. Raids being conducted by CBI at four locations in Mumbai, Maharashtra. pic.twitter.com/KOLRib9Ujn — ANI (@ANI) January 24, 2019 अधिकारियों ने बताया कि छापे मारने का काम गुरुवार सुबह शुरू किया गया. इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर द्वारा संचालित कंपनी न्यूपावर और सुप्रीम एनर्जी पर भी छापे मारे गए. उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3250 करोड़ रुपए का लोन मिलने के कुछ महीनों बाद वीडियोकॉन प्रमोटर वेणुगोपाल धूत ने न्यूपावर में करोड़ों रुपए निवेश किए. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने धूत, दीपक कोचर और अन्य अज्ञात के खिलाफ पिछले साल मार्च में एक प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी. सीबीआई एफआईआर दर्ज करने से पहले पीई दर्ज करती है ताकि वह सबूत एकत्र कर सके. एजेंसी ने इस पीई को प्राथमिकी में बदल दिया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के नाम और एफआईआर की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है. (इनपुट भाषा से)
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DxIWMP
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DxIWMP
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें