सीबीआई के नए डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए बैठक शुरू हो गई है. आलोक वर्मा को 2:1 की बहुमत वाले फैसले में उच्चस्तरीय पैनल द्वारा सीबीआई चीफ के रूप में हटाए जाने के लगभग दो सप्ताह बाद यह बैठक हो रही है. इस बैठक में तीन पैनल के सदस्य हैं, पीएम नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे. सेलेक्ट समिति ने 10 जनवरी को आलोक वर्मा को CBI डायरेक्टर के पद से हटा दिया था. भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गुजरात कैडर के IPS अधिकारी राकेश अस्थाना के साथ उनका मतभेद चल रहा था. दिलचस्प है कि आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. आलोक वर्मा को CBI डायरेक्टर के पद से हटाकर दमकल सेवा महानिदेशक, नागरिक रक्षा और होम गार्ड्स का महानिदेशक बनाया गया था.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FXlyKn
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FXlyKn
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें